तेलंगाना विधानसभा में नियमित स्पीकर के आने के बाद बीजेपी विधायक लेंगे शपथ: किशन रेड्डी
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा है कि एआईएमआईएम विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी को तेलंगाना विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर बनाया जाना विधानसभा के नियमों के खिलाफ है जिसका बीजेपी विरोध करेगी। रेड्डी ने कहा, "बीजेपी के विधायक नियमित स्पीकर के आने के बाद ही शपथ लेंगे।" उन्होंने कहा, "हम इसको लेकर राज्यपाल को ज्ञापन देंगे।"
read more at हिन्दुस्तान


