Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हिंसा में शामिल पाए जाने वाले लोग बख्शे नहीं जाएंगे: 'अग्निपथ' को लेकर हुए प्रदर्शनों पर विज

short by अनुज श्रीवास्तव / on Friday, 17 June, 2022
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है लेकिन इसकी आड़ में आगजनी व हिंसा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बकौल विज, तोड़फोड़ करने वाले लोग सेना में जाने वाले नहीं हो सकते। गौरतलब है, हरियाणा के कई शहरों में 'अग्निपथ' को लेकर हिंसक प्रदर्शन हुए हैं।