टी20I में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले स्पिनर चहल को राजस्थान ने ₹6.5 करोड़ में खरीदा
टी20I में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले स्पिनर युजवेंद्र चहल को आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 में राजस्थान रॉयल्स ने ₹6.5 करोड़ में खरीदा है। दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और सनराइज़र्स हैदराबाद ने भी चहल के लिए बोली लगाई। ₹2 करोड़ के बेस प्राइस वाले चहल आईपीएल में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा रह चुके हैं।
read more at IPLT20


