आगे के हिस्से में नंबर प्लेट न होने के कारण ओवैसी की गाड़ी का कटा ₹200 का चालान
पुलिस ने सोलापुर (महाराष्ट्र) में कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी की कार पर नंबर प्लेट न होने को लेकर उनके ड्राइवर से ₹200 का जुर्माना वसूला है। बकौल अधिकारी, "एसयूवी पर आगे के हिस्से में नंबर प्लेट नहीं लगी थी।" स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने जुर्माना लगाने वाले ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर को ₹5000 का नकद इनाम दिया।
read more at ABP न्यूज़


