चार राज्यों में शुक्रवार को चल सकती है लू, होना है लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान
मौसम विभाग ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल, बिहार, यूपी और कर्नाटक में लू की आशंका जताई है। इस दिन 13 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की कई सीटों पर लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान होना है। बकौल विभाग, हर चरण के मतदान के दौरान लू की स्थिति पर नज़र रखने के लिए मल्टी-एजेंसी टास्क फोर्स बनाई गई है।
read more at Inshorts


