बिहार में 25,000 वोल्ट की बिजली सप्लाई वाले रेलवे पोल पर चढ़ी लड़की, वायरल हुआ वीडियो
बेगूसराय (बिहार) का एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें एक लड़की 25,000 वोल्ट की बिजली सप्लाई वाले रेलवे पोल पर चढ़ी नज़र आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की पारिवारिक विवाद के चलते पोल पर चढ़ी थी। बकौल रिपोर्ट्स, रेल प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद लड़की को पोल से उतारा और ट्रेन परिचालन सामान्य रूप से शुरू हुआ।
read more at Public


