लखनऊ विश्वविद्यालय के 50 छात्र हुए कोविड-19 से संक्रमित, परीक्षाएं की गईं स्थगित
लखनऊ विश्वविद्यालय ने 50 छात्रों के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद गुरुवार को 15 जनवरी से 31 जनवरी के बीच होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। कोविड-19 मामलों को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर को भी बंद कर दिया गया है। बकौल विश्वविद्यालय, परीक्षाओं की नई तारीखों की घोषणा जल्द ही विश्वविद्यालय की साइट पर की जाएगी।
read more at हिन्दुस्तान


