Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गडकरी ने उद्धव का चुनाव लड़ने का प्रस्ताव ठुकराया, कहा- बीजेपी के नेताओं की चिंता ना करें

short by रौनक राज / on Tuesday, 12 March, 2024
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के महाविकास आघाडी (एमवीए) उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ने के प्रस्ताव को 'अपरिपक्व' करार दिया है। उन्होंने कहा, "ठाकरे को बीजेपी और उसके नेताओं की चिंता नहीं करनी चाहिए...बीजेपी में एक व्यवस्था है।" ठाकरे ने कहा था, "हम एमवीए उम्मीदवार के रूप में गडकरी की जीत सुनिश्चित करेंगे।"