Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पटना एचसी के 7 जजों के जीपीएफ खाते बंद करने को लेकर एससी ने केंद्र से मांगा जवाब

short by अनिल कुमार / on Friday, 24 February, 2023
सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट के 7 जजों का जनरल प्रोविडेंट फंड (जीपीएफ) खाता बंद करने को लेकर केंद्र व बिहार सरकार से जवाब मांगा है। दरअसल, राज्य सरकार ने न्यायिक सेवा में जजों की नियुक्ति 2005 के बाद होने का तर्क देकर उनके जीपीएफ खाते बंद करने के आदेश दिए थे। मामले की अगली सुनवाई 3 मार्च को होगी।