Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

न्यूज़ीलैंड ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन समेत 100 महत्वपूर्ण लोगों पर लगाया प्रतिबंध

short by अनिल कुमार / on Monday, 7 March, 2022
रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच न्यूज़ीलैंड ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत 100 महत्वपूर्ण लोगों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। इस लिस्ट में रूसी प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुसिन, रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का नाम भी शामिल है। इससे पहले गूगल, एप्पल, फेसबुक, एमेज़ॉन और माइक्रोसॉफ्ट ने भी प्रतिबंध लगाने के लिए कदम उठाए थे।