यूपी के सीएम योगी ने बच्चों को दिखाया अपना हेलीकॉप्टर, बच्चों ने चॉपर संग खिंचवाई तस्वीरें
गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर देखने पहुंचे बच्चों से मुख्यमंत्री ने मुलाकात की और उन्हें चॉकलेट बांटी। वहीं, मुख्यमंत्री के निर्देश पर अधिकारियों ने बच्चों को नज़दीक से हेलीकॉप्टर दिखाया और बच्चों ने चॉपर के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। 'सीएम सामूहिक विवाह योजना' के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री यहां पहुंचे थे।
read more at News18 हिंदी


