Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में पंजाब पुलिस के 12 जवानों पर केस दर्ज, युवक को जबरन उठाकर मांगे थे ₹15 लाख

short by खुशी / on Tuesday, 14 May, 2024
जोधपुर (राजस्थान) में पंजाब पुलिस के 12 जवानों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिसकर्मियों पर एक युवक को 7 मार्च को जोधपुर से जबरन उठाकर लुधियाना ले जाने और 9 मार्च को अफीम तस्करी केस में फंसाने का आरोप है। युवक के पिता के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ₹15 लाख मांगे थे।