Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अविश्वास प्रस्ताव पर पीएम मोदी के संबोधन के दौरान विपक्ष ने किया लोकसभा से वॉकआउट

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Thursday, 10 August, 2023
लोकसभा में गुरुवार को अविश्वास प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के दौरान विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया। पीएम के संबोधन के दौरान विपक्षी सांसद 'मणिपुर-मणिपुर' के नारे लगा रहे थे। हालांकि, विपक्ष के वॉकआउट के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना संबोधन जारी रखा। पीएम ने कहा कि मणिपुर के मुद्दे पर विपक्ष राजनीति कर रहा है।