यूपी में कोविड-19 के चलते जान गंवाने वालों के परिजन को दिए जाएंगे ₹50,000: सीएम कार्यालय
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय (सीएमओ) ने बताया है कि राज्य में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वालों के परिजन को ₹50,000 सहयोग राशि दी जाएगी। कार्यालय के ट्वीट के मुताबिक, सीएम योगी ने कहा है, "राहत राशि वितरण के सुचारु क्रियान्वयन के लिए ज़िलों में ज़िलाधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति गठित की जाए।"
read more at Twitter


