छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में मरने वाले नक्सलियों की संख्या बढ़कर हुई 29
छत्तीसगढ़ में कांकेर के जंगल में मंगलवार को सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में मरने वाले नक्सलियों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। बस्तर के आईजी पी सुंदरराज ने बताया कि मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद मिला है। सुंदरराज ने कहा कि यह मुठभेड़ संभवतः राज्य में अब तक हुई सबसे बड़ी मुठभेड़ है।
read more at हिन्दुस्तान


