महाराष्ट्र में चिकित्सकों ने सफल ऑपरेशन कर महिला के पेट से निकाला 10 किलो का ट्यूमर
ठाणे (महाराष्ट्र) के एक सिविल अस्पताल में चिकित्सकों ने सफल ऑपरेशन कर एक 48 वर्षीय महिला के पेट से करीब 10 किलोग्राम वज़नी ट्यूमर निकाला है जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। बकौल चिकित्सक, पेशे से सब्ज़ी विक्रेता महिला 6 महीने से पेट दर्द से परेशान थी व करीब 2 घंटे तक चली सर्जरी में उसके पेट से ट्यूमर निकाला गया।
read more at इंडिया टीवी


