डीआरआई ने मुंबई एयरपोर्ट पर एक तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ कर 3.35 किलो सोना किया ज़ब्त
राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई (महाराष्ट्र) के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर एक तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ कर उनके पास से ₹2.1 करोड़ मूल्य का 3.35 किलोग्राम सोना ज़ब्त किया है। डीआरआई ने ट्रांज़िट यात्रियों व एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया। बकौल डीआरआई, ये लोग बैंकॉक, दुबई व अन्य स्थानों से तस्करी करते हैं।
read more at हिन्दुस्तान


