Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में 2 दोस्तों ने प्रत्याशियों की हार-जीत को लेकर लगाई ₹2.3 लाख की शर्त, केस हुआ दर्ज

short by उमंग शुक्ला / on Saturday, 18 May, 2024
संभल (यूपी) के 2 दोस्तों ने बदायूं लोकसभा सीट से बीजेपी-सपा के प्रत्याशियों की हार-जीत को लेकर ₹2.3 लाख की शर्त लगाई है और ₹10 के स्टांप पेपर पर इसका अनुबंध करवाया है। अनुबंध पत्र की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।