टॉयलेट की दीवारों पर सहकर्मियों ने लिखा महिला का फोन नंबर, उसे आए यौन संबंध की मांग के कॉल
कर्नाटक में एक महिला के सहकर्मियों द्वारा उसका फोन नंबर व ईमेल आईडी कई ज़िलों के सार्वजनिक शौचालयों और बस स्टैंड की दीवारों पर लिखने के बाद महिला को यौन संबंध की मांग वाले 500 से अधिक कॉल आए। आरोपियों ने पीड़िता को वॉट्सऐप पर अश्लील संदेश भी भेजे थे। मामले में एक लेक्चरर समेत तीन लोग गिरफ्तार हुए हैं।


