रामलला के लिए अयोध्या में लगाया गया 21 किलो चांदी का झूला, ट्रस्ट ने शेयर की तस्वीर
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने गुरुवार को बताया कि श्रावण झूला उत्सव के मौके पर भगवान श्री रामलला को 21 किलोग्राम चांदी का झूला समर्पित किया गया है। ट्रस्ट ने झूले की तस्वीर शेयर कर बताया कि इस उत्सव की परंपरा है कि श्रावण शुक्ल तृतीया से पूर्णिमा तक भगवान श्री राम झूले पर दर्शन देते हैं।
read more at हिन्दुस्तान


