मैं डॉ. अंबेडकर का बहुत बड़ा 'भक्त' हूं, सुनिश्चित करूंगा उनका संदेश हर घर तक पहुंचे: केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर कहा कि वह बचपन से डॉ. बी.आर. अंबेडकर के बहुत बड़े भक्त हैं। केजरीवाल ने कहा, ''मैंने बहुत बार उनके जीवन व उनके विचारों को पढ़ा है। हमने स्कूलों में बाबासाहेब को पढ़ाना अनिवार्य किया है।'' बकौल केजरीवाल, वह सुनिश्चित करेंगे की अंबेडकर का संदेश हर घर तक पहुंचे।
read more at ABP न्यूज़


