सलमान भाई के साथ फिल्म बनाने पर लोगों की उम्मीदें बढ़ जाती हैं: सोहेल खान
ऐक्टर-फिल्ममेकर सोहेल खान ने कहा है कि किसी भी प्रोजेक्ट के लिए उनकी पहली पसंद उनके भाई व अभिनेता सलमान खान होते हैं। उन्होंने कहा, "जब आप सलमान के साथ फिल्म बनाते हैं तो (लोगों की) उम्मीदें बढ़ जाती हैं। ऐसे में अच्छी स्क्रिप्ट होनी बहुत ज़रूरी है।" बकौल सोहेल, सलमान उनके भाई हैं लेकिन वह पेशेवर कलाकार भी हैं।


