उन्होंने वो काम किया है जो मैं कभी नहीं कर सकती: मलाइका अरोड़ा से तुलना किए जाने पर नोरा
ऐक्ट्रेस नोरा फतेही ने शो 'मूविंग इन विद मलाइका' के हालिया एपिसोड में ऐक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से तुलना किए जाने पर कहा, "उन्होंने वो काम किया जो मैं कभी नहीं कर सकती हूं।" उन्होंने कहा, "यह सिर्फ आपके (मलाइका) लिए अपमानजनक नहीं बल्कि मेरे लिए भी है। इससे उन चीज़ों का महत्व कम होता है जो मैं कर रही हूं।"


