पंजाब में पीजी में रहने वाले छात्रों के लैपटॉप चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 70 लैपटॉप बरामद
खरड़ (पंजाब) में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के आसपास पीजी व हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के लैपटॉप व नकदी चुराने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, मोगा निवासी दोनों आरोपी ग्रेजुएट हैं और संपन्न परिवार से हैं। आरोपियों के कब्ज़े से 70 लैपटॉप व ₹1 लाख नकद बरामद किए गए हैं।
read more at Hindustan Times


