कई राज्यों में भारी बारिश होने की चेतावनी; आईएमडी ने जारी की सूची
आईएमडी ने 23-25 सितंबर के बीच उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बहुत अधिक बारिश होने की चेतावनी दी है। हरियाणा व पूर्वी राजस्थान में 23 सितंबर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 24 सितंबर को बहुत अधिक बारिश हो सकती है। 23-25 सितंबर के बीच हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में भारी बारिश के आसार हैं।
read more at IMD


