फर्ज़ी डेट शीट वायरल होने के बाद महाराष्ट्र में 10वीं के कई छात्रों का हिंदी का पेपर छूटा
सोशल मीडिया पर वायरल एक फर्ज़ी डेटशीट पर विश्वास करने के कारण महाराष्ट्र में गुरुवार को 10वीं के कई छात्रों की हिंदी विषय की परीक्षा छूट गई। राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने कहा, "इसमें बोर्ड का कोई दोष नहीं है।" बकौल केसरकर, जिन छात्रों का पेपर छूटा है उन्हें जुलाई में होने वाली सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी।
read more at हिन्दुस्तान


