किसानों का 'दिल्ली चलो' मार्च शुरू होने के बीच दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर लगा भीषण जाम
किसानों द्वारा पंजाब से 'दिल्ली चलो' मार्च शुरू किए जाने के बीच मंगलवार को दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम लग गया। दिल्ली पुलिस ने किसानों के मार्च के मद्देनज़र हरियाणा से सटे सभी बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी है और वहां बैरिकेड लगाए हुए हैं। दरअसल, प्रदर्शनकारी किसानों और केंद्र सरकार के बीच सोमवार को हुई बातचीत बेनतीजा रही थी।
read more at हिन्दुस्तान


