सरकार ने आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची में किन 34 दवाओं को किया है शामिल?
सरकार द्वारा जारी की गई आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची (एनएलईएम), 2022 में 34 दवाओं को जोड़ा गया है। इनमें चार कैंसर-रोधी दवाएं बेंडामस्टीन हाइड्रोक्लोराइड, आइरिनोटेकन एचसीआई ट्राइहायड्रेट, लेनेलिडोमाइड और ल्यूप्रोलाइड एसिटेट शामिल हैं। मेरोपिनम, सेफ्युरोक्सीम, फेनोक्सिमिथाइल पेनिसिलिन और प्रोकेन बेंजिलपेनिसिलिन जैसी ऐंटी-बैक्टेरियल दवाएं भी अब आवश्यक दवाएं हैं। सूची से 26 दवाओं को हटाया गया है।
read more at CDSCO


