एक बार चप्पल पहनकर मंदिर में चला गया था, पापा ने मुझे ज़ोर से मारा था: रणबीर कपूर
अभिनेता रणबीर कपूर ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में अपने दिवंगत पिता व ऐक्टर ऋषि कपूर से जुड़ा एक किस्सा साझा किया है। रणबीर ने कहा, "मुझे एक ही बार बहुत ज़ोर की पड़ी थी। दिवाली पूजा में चप्पल पहनकर मंदिर में चला गया था...मुझे पापा ने मारा था।" रणबीर ने बताया कि तब वह 8-9 साल के थे।
read more at इंडिया टीवी


