न्यूज़ीलैंड में हुआ नए साल का आगाज़, 500 किलो पटाखों से आतिशबाज़ी का वीडियो आया सामने
न्यूज़ीलैंड में साल 2024 का आगाज़ हो गया है। ऑकलैंड में हार्बर ब्रिज पर लेज़र लाइट शो और स्काई टावर पर आतिशबाज़ी के साथ नए साल का जश्न मनाया गया। स्काई टावर पर 10 सेकेंड का काउंटडाउन भी लगाया गया था जिसके बाद यहां से 500 किलोग्राम पटाखों से आतिशबाज़ी हुई। 2024 में प्रवेश करने वाला पहला देश किरिबाती है।
read more at The Associated Press


