हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनावों के लिए शुरू हुई मतगणना
हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनावों के लिए गुरुवार सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हो गई। हिमाचल की 68-सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 नवंबर को एक चरण में जबकि 182-सदस्यीय गुजरात विधानसभा के लिए 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था। हिमाचल में 74% से अधिक जबकि गुजरात में 64% से अधिक मतदान हुआ था।
read more at ABP न्यूज़


