सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी को मार गिराया
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि शनिवार तड़के अनंतनाग के सिरहामा इलाके में शुरू हुई एक मुठभेड़ में पुलिस और सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को मार गिराया। बकौल पुलिस, इलाके की छानबीन की जा रही है। गौरतलब है कि बुधवार को सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में अवंतीपोरा में लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी समेत दो आतंकवादियों को मार गिराया था।
read more at हिन्दुस्तान


