Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हेपेटाइटिस संक्रमण के कारण वैश्विक स्तर पर रोज़ाना 3,500 लोगों की मौत हो रही है: डब्ल्यूएचओ

short by मनीष झा / on Wednesday, 10 April, 2024
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की विश्व हेपेटाइटिस रिपोर्ट 2024 के मुताबिक, हेपेटाइटिस बी और सी संक्रमण के कारण वैश्विक स्तर पर रोज़ाना 3,500 और प्रति वर्ष 13 लाख लोगों की मौत हो रही है। रिपोर्ट के अनुसार, हेपेटाइटिस के कुल मामलों में से दो तिहाई मामले बांग्लादेश, चीन, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, नाइजीरिया, पाकिस्तान, फिलीपींस, रूस और वियतनाम में हैं।