Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हिमस्खलन के बाद जम्मू-कश्मीर के ज़ोजिला सुरंग स्थल पर फंसे 172 श्रमिकों को सेना ने बचाया

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 15 January, 2023
भारतीय सेना ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में ज़ोजिला सुरंग निर्माण स्थल पर हिमस्खलन में फंसे 172 श्रमिकों को रेस्क्यू किया। सेना की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, यह घटना 12 जनवरी को हुई थी जिसमें 3 मज़दूरों की मौत हो गई थी। जम्मू-कश्मीर के 12 ज़िलों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।
read more at ANI