Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चंद्रमा के और करीब पहुंचा चंद्रयान-3 का लैंडर, सफलतापूर्वक हुई अंतिम डी-बूस्टिंग

short by मोनिका शर्मा / on Sunday, 20 August, 2023
इसरो के मुताबिक, चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल की आखिरी डी-बूस्टिंग हुई जिससे यह सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में 25 किमीx134 किमी तक पहुंच गया है। इसरो ने कहा, "मॉड्यूल को आंतरिक जांच से गुज़रना होगा और...निर्धारित लैंडिंग स्थल पर सूर्योदय का इंतज़ार करना होगा।" लैंडिंग के लिए पावर्ड डिसेंट 23 अगस्त की शाम लगभग 5:45 बजे शुरू हो सकता है।