Moradabad: वोटिंग के अगले ही दिन बीजेपी कैंडिडेट का निधन
मुरादाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार कुंवर सर्वेश सिंह का निधन हो गया है। सर्वेश सिंह का दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को वोटिंग के बाद सर्वेश सिंह की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार को सर्वेश सिंह का निधन हो गया।
read more at Times Now Navbharat


