Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इक्वाडोर में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की चुनावी रैली के बाद गोली मारकर की गई हत्या

short by मनीष झा / on Thursday, 10 August, 2023
इक्वाडोर में बुधवार को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फर्नांडो वियाविसेंसियो की एक चुनावी रैली के बाद कार में बैठने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, इसके बाद सुरक्षाबलों की कार्रवाई में एक संदिग्ध शख्स की गोली लगने से मौत हो गई। राष्ट्रपति गीएर्मो लासो ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।