कहासुनी के बाद मुंबई में 29 वर्षीय शख्स की चाकू घोंपकर की गई हत्या, शव को टॉयलेट में फेंका
मुंबई पुलिस ने अंधेरी इलाके में कहासुनी के बाद 29 वर्षीय व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, हत्या करने के बाद आरोपी शव को सार्वजनिक शौचालय में फेंक कर भाग गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने शख्स के गले व पेट पर चाकू से हमला किया था।
read more at The Print


