ओडिशा के जाजपुर में चुनाव ड्यूटी के दौरान 58 वर्षीय मतदान अधिकारी की हुई मौत
ओडिशा के जाजपुर ज़िले की बिंझारपुर विधानसभा सीट के बूथ संख्या-157 पर शनिवार को चुनाव ड्यूटी पर लगे एक मतदान अधिकारी की मौत हो गई। कलेक्टर निखिल पवन कल्याण ने बताया है कि शख्स की पहचान 58 वर्षीय मनोरंजन साहू के रूप में हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीने में दर्द के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
read more at X


