Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एससी ने अग्निपथ योजना को चुनौती देने वाली याचिकाओं को दिल्ली हाईकोर्ट में ट्रांसफर किया

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 19 July, 2022
सेना में भर्ती को लेकर लाई गई 'अग्निपथ' योजना के खिलाफ देशभर में दायर विभिन्न याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट में ट्रांसफर कर दिया है। गौरतलब है, सरकार ने 14-जून को ‘अग्निपथ’ योजना की घोषणा की थी। जिसके तहत साढ़े 17-21 वर्ष तक की उम्र के युवाओं को 4-वर्ष के लिए सशस्त्र बलों में शामिल किया जाएगा।