ठंड के बीच भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल की तरह बिना स्वेटर सिर्फ टी-शर्ट में दिखे उमर
नैशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। ठंड के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरह उमर भी बिना स्वेटर सिर्फ टी-शर्ट में दिखे। उमर ने कहा, "भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य राहुल गांधी की छवि सुधारना नहीं है बल्कि देश की स्थिति में सुधार करना है।"
read more at Twitter


