हाईजैक किए गए जहाज़ में सवार लोगों को छुड़ाने गई भारतीय नौसेना का वीडियो आया सामने
भारतीय नौसेना ने सोमालिया के तट के पास हाईजैक किए गए 'MV LILA NORFOLK' जहाज़ में सवार 15 भारतीयों को छुड़ाने गए अपने कमांडोज़ का वीडियो शेयर किया है। कमांडो दस्ते ने भारतीयों समेत क्रू के सभी 21 सदस्यों को सुरक्षित छुड़ा लिया है। नौसेना ने कहा, "कमांडो दस्ते को जहाज़ पर तलाशी के दौरान कोई समुद्री डाकू नहीं मिला।"
read more at हिन्दुस्तान


