एअर इंडिया धमकी मामले में एनआईए ने खालिस्तानी आतंकी पन्नू के खिलाफ दर्ज किया केस
एनआईए ने सोमवार को एअर इंडिया के यात्रियों को धमकी देने के मामले में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ केस दर्ज किया। पन्नू ने एअर इंडिया के विमानों को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। उसने सिख समुदाय के लोगों को 19 नवंबर को एअर इंडिया से यात्रा करने से बचने की सलाह दी थी।
read more at हिन्दुस्तान


