Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

छेड़छाड़ के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस एम्स ऋषिकेश के वॉर्ड में गाड़ी लेकर घुसी

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 23 May, 2024
ऋषिकेश (उत्तराखंड) के एम्स के एक वीडियो में पुलिस की गाड़ी एक इमरजेंसी वॉर्ड से गुज़रती और गार्ड मरीज़ों के स्ट्रेचर हटाते दिख रहे हैं। महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ के आरोपी नर्सिंग अधिकारी को पकड़ने पहुंची पुलिस की गाड़ी एम्स की बिल्डिंग में चौथी मंज़िल तक गई थी। पुलिस ने कहा, "गार्ड ने जो रास्ता दिखाया...हम उस पर चले।"