ऐक्टर अजय देवगन ने हरभजन सिंह के साथ खेला क्रिकेट, शेयर कीं तस्वीरें
ऐक्टर अजय देवगन ने पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह के साथ क्रिकेट खेला जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। अजय ने कैप्शन में लिखा, "आज एक दूसरे मैदान पर हूं लेकिन उत्साह वैसा ही है।" गौरतलब है कि अजय देवगन पूर्व फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक 'मैदान' में मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।
read more at The Print


