राजस्थान के राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने पर बीजेपी ने शोभारानी को किया सस्पेंड
राजस्थान में शुक्रवार को हुए राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने पर बीजेपी ने विधायक शोभारानी कुशवाहा को निलंबित कर दिया। बीजेपी की केंद्रीय अनुशासन समिति ने शोभारानी से 7 दिन के भीतर जवाब मांगा है व जांच के नतीजे आने तक वह पार्टी से सस्पेंड रहेंगी। दरअसल, शोभारानी ने कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद तिवारी को अपना वोट दिया था।
read more at ABP न्यूज़


