राजकुमार राव और पत्रलेखा बनने वाले हैं माता-पिता
अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी व अभिनेत्री पत्रलेखा माता-पिता बनने वाले हैं। कपल ने इस संबंध में बुधवार को जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा, "हम बेहद खुश हैं।" गौरतलब है, राजकुमार की पत्रलेखा से शादी 15 नवंबर 2021 को हुई थी। अभिनेत्री नुसरत भरूचा और अभिनेता विनीत समेत कई हस्तियों ने कपल को बधाई दी है।
read more at Instagram


