बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने महाराष्ट्र के शुरुआती रुझानों में पार किया बहुमत का आंकड़ा
एबीपी न्यूज़ के अनुसार, बीजेपी के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में बहुमत का आंकड़ा (145) पार कर लिया है। बीजेपी 105, शिवसेना (शिंदे गुट) 28 और एनसीपी (अजित गुट) 21 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 55, शिवसेना (यूबीटी) 30 और एनसीपी (शरद गुट) 14 सीटों पर आगे है।
read more at ABP न्यूज़


