₹800 करोड़ के शेयर वापस खरीदेगी अरबिंदो फार्मा, 10% प्रीमियम पर एक्ज़िट का मौका
अरबिंदो फार्मा ने ₹800 करोड़ के शेयर बायबैक को मंज़ूरी दी है। कंपनी ₹1475/शेयर के भाव पर 54,23,728 शेयर वापस खरीदेगी जो मौजूदा बाज़ार भाव ₹1333.50 से करीब 10% ज़्यादा है। बायबैक की रिकॉर्ड डेट 17-अप्रैल है, यानी इस तारीख तक शेयर रखने वाले निवेशक ही पात्र होंगे। हालांकि, सभी शेयर स्वीकार नहीं होंगे, यह एक्सेप्टेंस रेशियो पर निर्भर करेगा।
read more at Zee Business


