हिंसा प्रभावित बांग्लादेश से अब तक 978 भारतीय छात्र लौटे भारत: विदेश मंत्रालय
बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ छात्रों का हिंसक विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच विदेश मंत्रालय ने बताया है कि अब तक 978 भारतीय छात्र हिंसा प्रभावित बांग्लादेश से भारत लौट आए हैं। मंत्रालय के मुताबिक, ढाका में मौजूद भारतीय उच्चायोग बांग्लादेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में बचे 4,000 से अधिक छात्रों के साथ नियमित संपर्क में है।
read more at X


